फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 political updates mahavikas aghadi mahayuti news in hindi

Maharashtra: 'दो विधायकों को NCP में शामिल होने के लिए की गई करोड़ों रुपये की पेशकश', कांग्रेस का बड़ा आरोप

Sat, 26 Oct 2024 02:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 26 Oct 2024 02:01 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस, राकांपा-एसपी और शिवसेना(यूबीटी) को महाराष्ट्र की सबसे मजबूत पार्टी बताया।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 political updates mahavikas aghadi mahayuti news in hindi
रमेश चेन्नीथला - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले महीने एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने राकांपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके दो विधायकों को राकांपा (अजित पवार गुट) में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है। रमेश चेन्निथला ने कहा कि रिश्वत की पेशकश करना और लेना दोनों ही आपराधिक गतिविधि है। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी घेरा। उन्होंने इस मामले में सीएम शिंदे की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, "रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दो विधायकों को राकांपा (अजित पवार गुट) में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है। यह दलबदल विरोधी कानून के अंतर्गत आता है। गृह विभाग का प्रभार संभालने वाले सीएम चुप क्यों हैं? यह सीएम की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को बताए कि क्या हो रहा है। रिश्वत की पेशकश करना और रिश्वत लेना आपराधिक गतिविधि है।"
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर क्या बोले संजय राउत
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस, राकांपा-एसपी और शिवसेना(यूबीटी) को महाराष्ट्र की सबसे मजबूत पार्टी बताया। राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में तीन सबसे मजबूत पार्टियां हैं, कांग्रेस, राकांपा-एसपी और शिवसेना (यूबीटी)। मुझे लगता है कि इन पार्टियों के बीच सीट बंटवारा निष्पक्ष और समान है। हरियाणा में कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन फिर भी वहां उनकी सरकार नहीं बन पाई। इसलिए हम सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर यहां सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ कोई है तो वह महाविकास अघाड़ी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही चरण में होगा चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

संबंधित वीडियो





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed