फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly election 2024 mahayuti vote percentage devendra fadnavis news in hindi

Maharashtra: 'महायुति के प्रति मतदाताओं के लगाव से वोट प्रतिशत में हुई वृद्धि', फडणवीस का सरकार बनाने का दावा

Thu, 21 Nov 2024 03:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 03:11 PM IST
सार

फडणवीस से जब एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, एग्जिट पोल पर नेता नहीं बल्कि पार्टी प्रवक्ता बात करते हैं। बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की जीत की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly election 2024 mahayuti vote percentage devendra fadnavis news in hindi
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी का कारण महायुति सरकार के प्रति मतदाताओं के लगाव को बताया। मतदान प्रतिशत बढ़ने से भाजपा और उसके सहयोगी गठबंधन को फायदा होगा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनाएगी। बुधवार को राज्य में 65 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 2019 में 61.74 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में महायुति गठबंधन (भाजपा, राकांपा, शिवसेना) एक बार सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में है, जबकि महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, राकांपा-एसपी, शिवसेना-यूबीटी) का लक्ष्य महायुति को राज्य की सत्ता से बाहर करना है।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत बढ़ने पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। अब जब वोट प्रतिशत बढ़ेगा, इससे भाजपा और उसके सहयोगी पार्टियों को फायदा होगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इससे हमें फायदा हो और हम एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाएं।" उन्होंने आगे कहा कि इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि लाड़की बहिन योजना के कारण महिला मतदाताओं के मतदान में भी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल और सीएम चेहरे को लेकर फडणवीस ने की बात
फडणवीस से जब एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल पर नेता नहीं बल्कि पार्टी प्रवक्ता बात करते हैं।" बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की जीत की भविष्यवाणी की गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "महायुति के तीनों घटक भाजपा, शिवसेना और राकांपा इस मामले में एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोज बोलते हैं, इसमें कुछ नया नहीं है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed