{"_id":"673b1132e5b842c0c0025d62","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-bjp-jp-nadda-attacks-rahul-gandhi-over-constitution-related-claims-news-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: राहुल पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- गठबंधन के साथी भी आपके साथ नहीं; आप एक होते हो तभी सेफ होते हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda: राहुल पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- गठबंधन के साथी भी आपके साथ नहीं; आप एक होते हो तभी सेफ होते हो
Mon, 18 Nov 2024 03:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:34 PM IST
सार
नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘आज राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। उन्होंने संविधान की किताब पढ़ी तक नहीं है। वह बस, इसे लेकर घूमते हैं।’’
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।
- फोटो : ANI/PTI
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को महाराष्ट्र में रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। नड्डा ने राहुल की तरफ से 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे का मखौल उड़ाए जाने को लेकर गुस्सा जताया और कहा कि एक हैं तो सेफ हैं का मतलब यह है कि अगर एकता है, तो हम सुरक्षित रहते हैं।"
नड्डा ने कहा, "पीएम मोदी जब कहते हैं कि एक हैं तो सेफ हैं, तो इसका मतलब होता है कि जब आप एक साथ रहेंगे तो सभी सुरक्षित रहेंगे। राहुल के एक हैं तो सेफ हैं का मतलब मैं आपको बताता हूं। राहुल की प्रेंस कॉन्फ्रेंस में महा विकास अघाड़ी का एक साथी मौजूद नहीं था। इनके एक का मतलब है कि 'अकेले हैं तभी सुरक्षित हैं'।"
भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि राहुल गांधी हमेशा अकेले रहते हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि वह सुरक्षित हैं। नड्डा ने राहुल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि उन्हें पहले कांग्रेस के नेताओं को एकजुट करना चाहिए, तभी वे देश की एकता और सुरक्षा की बात कर सकते हैं।

'संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे राहुल'
नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘आज राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। उन्होंने संविधान की किताब पढ़ी तक नहीं है। वह बस, इसे लेकर घूमते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में लिखा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में निजी ठेकेदारों को निविदा देने में अल्पसंख्यकों को चार प्रतिशत आरक्षण दे रही है।’’

'महायुति-एनडीए ने महाराष्ट्र में राजनीति की नई संस्कृति गढ़ी'
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति और एनडीए ने महाराष्ट्र में राजनीति की एक नई संस्कृति और परिभाषा गढ़ी है। नड्डा ने नवी मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसी सरकार दे रहे हैं जो लोगों के प्रति जवाबदेह है।’’ उन्होंने कहा, "आज हमारी सरकार में 'जो कहा गया वह भी किया' और 'जो नहीं कहा वह भी किया' की राजनीति की रही है।’’

'महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनवाएं और...'
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक नीति के मोर्चे पर दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, पर पीएम मोदी ने इसे 5वें पायदान पर ला दिया। आप महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनवाइए और मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।’’
भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति एक उगता सूरज है जो महाराष्ट्र को रोशनी देगा, जबकि महाविकास आघाडी महाराष्ट्र को अंधकार में धकेलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महायुति महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जबकि महाविकास आघाडी आपकी परेशानियों को और बढ़ाएगी।

उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वह अपनी पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेंगे। लेकिन आज उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाया है।’’
नड्डा ने कहा, ‘‘सत्ता की खातिर जिस तरह से आपने (उद्धव ठाकरे ने) अपने पिता के विचारों को दरकिनार कर कांग्रेस के साथ समझौता किया है उसके लिए महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा।’’

'एक हैं तो सेफ हैं' पर राहुल गांधी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने धारावी परियोजना को लेकर पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक तिजोरी सबके सामने रखी। उस पर लिखा था, 'एक हैं तो सेफ हैं'। उन्होंने तिजोरी के अंदर से दो पोस्टर निकाले। इसमें से एक पर उद्योगपति गौतम अदाणी और पीएम मोदी की तस्वीर थी और दूसरे पर धारावी परियोजना की। इसे दिखाते हुए राहुल ने कहा कि यही है- पीएम मोदी का एक हैं तो सेफ हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने आपको 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे को अच्छे समझाया है। एक कौन हैं- वह नरेंद्र मोदी जी हैं, अदाणी हैं, अमित शाह जी है। सेफ हैं तो कौन हैं- अदाणी जी सेफ हैं। कष्ट किसको होगा तो धारावी की जनता को होगा। नुकसान किसको होगा तो धारावी की जनता को होगा। हिंदुस्तान की छोटी और मध्यम उद्योग, जिसका प्रतीक धारावी है, उसे एक व्यक्ति के लिए खत्म किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...