फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024: Amit Shah's attack on Sonia Gandhi, Your 'Rahul plane' will crash again

Maharashtra: अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- 21वीं बार फिर क्रैश होगा आपका 'राहुल विमान'

Wed, 13 Nov 2024 06:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 13 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण, मुंबई, मराठवाड़ा सभी जगहों का दौरा किया है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र से महाविकास अघाड़ी का सफाया होने जा रहा है। यहां महायुति गठबंधन सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024: Amit Shah's attack on Sonia Gandhi, Your 'Rahul plane' will crash again
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया। बुधवार को जिंतूर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपका राहुल बाबा नाम का विमान पहले 20 बार क्रैश हो चुका है। महाराष्ट्र चुनाव में एक बार फिर 21वीं बार क्रैश होने वाला है। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल बाबा नाम के विमान को 20 बार उतारने की कोशिश की और 20 बार विमान क्रैश हो गया। अब 21वीं बार फिर से महाराष्ट्र चुनाव में विमान को उतारने क कोशिश की गई है। यह राहुल विमान 21वीं बार भी क्रैश होने जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाया राम मंदिर का निर्माण रोके रखने का आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सालों तक रोके रखने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर बनवाया। औरंगजेब ने जिसे ध्वस्त कर दिया था, उस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण करवाया। अब आप गुजरात के सोमनाथ मंदिर आने के लिए तैयार रहें, क्योंकि यहां पर सोने का मंदिर बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से महाविकास अघाड़ी का हो रहा सफाया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण, मुंबई, मराठवाड़ा सभी जगहों का दौरा किया है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र से महाविकास अघाड़ी का सफाया होने जा रहा है। यहां महायुति गठबंधन सरकार बनेगी। 

राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी धारा 370 बहाल नहीं कर सकती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस और उनके सहयोगी जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल करना चाहते हैं। उन्होंने इसका प्रस्ताव पारित किया है। मगर राहुल गांधी ध्यान दें कि वो क्या, उनकी चौथी पीढ़ी भी धारा 370 को बहाल नहीं कर सकती। शाह ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ गठबंधन में हैं जिन्होंने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का विरोध किया था।


महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed