क्या महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को मिली है क्लीन चिट? एसीबी ने दिया जवाब, विपक्ष ने घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगर कुछ ही देर बाद एसीबी ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जिन मामलों को सोमवार को बंद किया गया है, उनमें से किसी में भी अजित पवार का नाम नहीं था। एसीबी के महानिदेशक परमबीर सिंह ने क्लीन चिट की खबरों का खंडन करते हुए बताया कि इन नौ मामलों में उनका नाम नहीं था।
Maharashtra Anti Corruption Bureau (ACB) DG, Parambir Singh to ANI: None of the cases that were closed today are related to Maharashtra Deputy Chief Minister, Ajit Pawar. pic.twitter.com/bX4KMy83Ej
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 25, 2019
इससे पहले एसीबी के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि सिंचाई घोटाले से जुड़े कुछ मामलों को सशर्त बंद कर दिया गया है। हालांकि भविष्य में जरूरत पड़ने या अतिरिक्त जानकारी मिलने पर फिर से जांच शुरू की जा सकती है।
3000 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में
एसीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि अजित पवार के मंत्री रहने के दौरान शुरू हुए 3000 सिंचाई प्रोजेक्ट की जांच जारी है। इनमें से सिर्फ नौ में अजित पवार का नाम नहीं है और इन्हें ही बंद किया गया है। एसीबी ने पाया कि इन नौ मामलों में अजित पवार का कोई लेना देना नहीं है।
महाराष्ट्र एसीबी के महानिदेशक परमबीर सिंह ने भी कहा कि हम सिंचाई से संबंधित 3000 टेंडर की जांच में जुटे हुए हैं। आज जो मामले बंद किए गए हैं, वह एक नियमित प्रक्रिया है। बाकी मामलों की जांच आगे जारी रहेगी।
मोदी है तो मुमकिन है : सुरजेवाला
इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा-अजित पवार द्वारा महाराष्ट्र के प्रजातंत्र चीरहरण अध्याय की असलियत उजागर। एक नाजायज सरकार द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को सब मुकदमे बंद करने का आदेश। खाएंगे और खिलाएंगे भी क्योंकि यह ईमानदारी के लिए जीरो टोलरेंस वाली सरकार है। मोदी है तो मुमकिन है।'
बेशर्मी और ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से भ्रष्टाचार के मुक़दमे वापस लेने से साफ़ है की BJP अब सही मायनों में ‘भ्रष्टाचार जगाओ पार्टी’ बन गई है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 25, 2019
किसानों की सुध लेने की बजाय भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में लगी है।
हमारा वक्तव्य-: pic.twitter.com/mfkb02Xh2l