फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra and gujarat heavy rainfall alert, know the details

IMD: महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बारिश, रसायनी पुलिस स्टेशन में भरा पानी; इन जिलों में NDRF की टीमें तैनात

Wed, 19 Jul 2023 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 जुलाई यानी आज के लिए पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ तो ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra and gujarat  heavy rainfall alert, know the details
रायगढ़ के रसायनी पुलिस स्टेशन में भरा पानी। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है। जगह-जगह पानी भर गया है। इस बीच, मुंबई के रायगढ़ के रसायनी पुलिस स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, तेज बारिश के कारण यहां जलजमाव हो गया। वहीं, गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है। 

विज्ञापन

रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 जुलाई यानी आज के लिए पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ तो ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। बारिश के कारण रायगढ़ के हालात खराब हैं। यहां के रसायनी पुलिस स्टेशन में पानी भर गया है। वहीं, जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने भारी बारिश को देखते हुए आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

विज्ञापन

 
महाराष्ट्र में एनडीआरएफ तैनात
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि आज भारी बारिश को देखते हुए पालघर और रायगढ़ (महाड) में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है। 


बदलापुर-अंबरनाथ रेलवे ट्रैक बंद
बारिश की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में काफी पानी भर गया है। इसकी वजह से रेलवे ने बदलापुर-अंबरनाथ रेलवे ट्रैक बंद करने का फैसला लिया। मध्य रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि तेज बारिश के चलते ट्रैक को बंद किया गया है।

तेज बारिश से आफत
वहीं, गुजरात में पहले बिपरजॉय और अब तेज बारिश ने आफत मचा रखी है। तेज बारिश के मद्देनजर यहां के गिर सोमनाथ, कच्छ, नवसारी, वलसाड, अमरेली और राजकोट में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed