फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biman Bangladesh pilot died in Nagpur who suffered heart attack in an ongoing flight

नागपुर: बिमान बांग्लादेश के पायलट की अस्पताल में मौत, उड़ान के दौरान पड़ा था दिल का दौरा

Mon, 30 Aug 2021 07:47 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: योगेश साहू Updated Mon, 30 Aug 2021 07:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र में एक अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान के पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस पायलट की सोमवार को नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Biman Bangladesh pilot died in Nagpur who suffered heart attack in an ongoing flight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बांग्लादेशी एयरलाइन 'बिमान बांग्लादेश' के एक विमान ने 27 अगस्त को ढाका से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच में ही पायलट को दिल का दौरा पड़ गया था, जिसके चलते नागपुर में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए इस विमान के पायलट की सोमवार को मौत हो गई। 

विज्ञापन


विमान के कैप्टन नौशाद अताउल कय्यूम (49) को आपात लैंडिंग के बाद उन्हें एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर दूर किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कैप्टन नौशाद की मौत सोमवार को सुबह 11.30 बजे हो गई। 
विज्ञापन


यह विमान शुक्रवार को ढाका से 126 यात्रियों को लेकर मस्कट जा रहा था। लेकिन, पायलट को दिल का दौरा पड़ने के चलते विमान की नागपुर में ही आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। जब पायलट की तबीयत बिगड़ी तब विमान रायपुर के पास था और आपात लैंडिंग के लिए कोलकाता एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता एटीसी ने विमान को अपने सबसे नजदीक स्थित एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराने की सलाह दी थी, जो नागपुर एयरपोर्ट था। फ्लाइट ट्रैकिंग एप फ्लाइटरडार24 के अनुसार यह विमान बोइंग 737-8 था। भारत और बांग्लादेश के बीच हवाई यात्रा को अनुमति दिए जाने के बाद एयरलाइन ने भारत के साथ उड़ान सेवाएं हाल ही में फिर से शुरू की हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed