फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra also tops in vaccination: became the first state in the country to vaccinate 50 lakh people

महाराष्ट्र टीकाकरण में भी अव्वल: 50 लाख लोगों को टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना

Thu, 25 Mar 2021 04:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 04:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र में जहां कोरोना संकमण तेजी से फैल रहा है, वहीं उस पर नियंत्रण के उपाय भी तेजी से हो रहे हैं। वह देश के उन पांच राज्यों में शीर्ष पर है, जहां टीकाकरण तेजी से हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra also tops in vaccination: became the first state in the country to vaccinate 50 lakh people
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा जूझ रहा महाराष्ट्र इसके खिलाफ टीकाकरण में भी सबसे आगे निकल गया है। गुरुवार तक राज्य में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके थे। इतने लोगों को टीके लगाने वाला वह देश का पहला राज्य बन गया है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि हम देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में सबसे अव्वल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 6 लाख 72 हजार 128 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक राज्य में 50 लाख 14 हजार 774 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

देश में अब तक 5.31 करोड़ को लगे टीके
कोरोना की दूसरी लहर के तेज होने के साथ ही यह राहत की बात है कि गुरुवार तक देश में कुल 5.31 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। कुल संख्या की बात करें तो यह 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं टीकाकरण में पांच शीर्ष राज्य

  1. महाराष्ट्र में 50,14,774 लोगों को टीके लग चुके  हैं। 
  2. राजस्थान में अब तक 47 लाख 56 हजार 799 का टीकाकरण हो चुका है। 
  3. गुजरात में 43 लाख 81 हजार 814 को खुराक दी जा चुकी है।
  4. पश्चिम बंगाल में 42 लाख 50 हजार 140 को टीके लग चुके हैं। 
  5. दिल्ली में 10,94,429 का टीकाकरण अब तक हुआ है। 

महाराष्ट्र में 31,855 नए संक्रमित मिले
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में बुधवार को 31,885 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी दिन 15098 को डिस्चार्ज किया गया वहीं 95 लोगों की मौत भी हो गई। देश की बात करें बीते 24 घंटे में कुल 53,476 नए कोरोना संक्रमित मिले और 251 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व गुजरात में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इन राज्यों में देश में कुल मरीजों के 77.44 फीसदी मरीज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed