फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Air Intelligence Unit of Mumbai Customs arrested 4 Sudanese nationals from Mumbai airport  US currencies with a value of Rs 9cr were recovered from suitcases of 3 of them

Maharashtra: मुंबई में तीन सूडानी नागरिक पकड़े गए, 12 करोड़ रुपये की अमेरिकी मुद्रा भी बरामद

Wed, 25 May 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 May 2022 10:02 PM IST
सार

अधिकारी के मुताबिक उनके हैंड बैगेज में करीब 5.6 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर पाए गए। दोनों यात्रियों की पहचान अहमद मोहम्मद इस्माइल हराजा और एसाम अली ओमर मोहम्मद के रूप में हुई है, दोनों इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जा रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra Air Intelligence Unit of Mumbai Customs arrested 4 Sudanese nationals from Mumbai airport  US currencies with a value of Rs 9cr were recovered from suitcases of 3 of them
मुंबई एयरपोर्ट

विस्तार

सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) ने सूडान के तीन नागरिकों के पास से करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने मंगलवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में एक जांच के दौरान दो सूडानी यात्रियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक उनके हैंड बैगेज में करीब 5.6 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर पाए गए। दोनों यात्रियों की पहचान अहमद मोहम्मद इस्माइल हराजा और एसाम अली ओमर मोहम्मद के रूप में हुई है, दोनों इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जा रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद सीमा शुल्क विभाग ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद एआईयू के अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में मोहम्मद अली रोड पर एक होटल पर छापा मारा और एक अन्य सूडानी नागरिक के पास से भारी मात्रा में अमेरिकी मुद्रा बरामद की। कुल बरामद की गई अमेरिकी डॉलर की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीमा शुल्क विभाग ने सूडान के तीनों नागरिकों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed