{"_id":"643163fd8665c5a6b006adc5","slug":"maharashtra-a-massive-fire-broke-out-in-a-12-storey-building-in-bhiwandi-20-people-were-rescued-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भिवंडी के 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 20 लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भिवंडी के 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 20 लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया
Sat, 08 Apr 2023 11:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:27 PM IST
सार
घटना के करीबन दो घंटे बाद यानी की सवा चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। इस आग की वजह से बिजली की केबल जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन
fire
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार दोपहर 12 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत में 48 फ्लैट हैं, जिसमें फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब सवा दो बजे आग लगी। धुंआ देखकर फ्लैट में रह रहे लोग बाहर निकल आए। ऊपरी मंजिलों में रह रहे 20 लोग धुएं की वजह से फंस गए, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया है।
विज्ञापन
घटना के करीबन दो घंटे बाद यानी की सवा चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। अब तक आग लगने की वजह की पता नहीं चल पाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकता है। इस पर फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन