{"_id":"60c651cd6dce8738f439f0ed","slug":"maharashtra-a-man-reached-nandanvan-police-station-in-nagpur-with-a-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एक युवक बम लेकर नागपुर के नंदनवन पुलिस थाने में पहुंचा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एक युवक बम लेकर नागपुर के नंदनवन पुलिस थाने में पहुंचा
Mon, 14 Jun 2021 12:13 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:13 AM IST
सार
- पुलिस पूछताछ के दौरान शक्स राहुल पगाड़े ने बताया कि पेट्रोल की बोतल और बैटरी की मदद से उसने खुद ही यह बम मनाया था और इसका वीडियो उसने यूट्यूब में देखा था। विस्फोट लगाने या किसी को नुकसान पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर के नंदनवन पुलिस थाने के कर्मचारी उस वक्त स्तब्ध रह गए जब एक व्यक्ति पुलिस थाना परिसर में एक बैग लेकर दाखिल हुआ और उसने कहा कि जो बैग वह लिए है उसमें बम है और वह बैग उसे एक कॉलेज के पास लावारिस हालत में मिला है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है और व्यक्ति की पहचान राहुल पगाड़े (25) के तौर पर की गई है। शक्स राहुल पगाड़े ने पुलिस स्वीकार किया कि पेट्रोल की बोतल और बैटरी की मदद से उसने खुद ही विस्फोटक तैयार किया था और इसका वीडियो उसने यूट्यूब में देखा था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने आतंकवाद से इसका कोई भी संबंध होने की आशंका से इनकार किया और कहा कि पगाड़े का विस्फोट लगाने या किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। पगाड़े एक सैलून में काम करता है और शहर के साईबाबा नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और तीनों बहनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, पगाड़े ने बताया कि वीडियो देख कर उसने बम बनाना सीखा और खुद भी बनाने का निर्णय किया। और कुछ चीजों की मदद से उसने बम बना लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पगाड़े डर गया और उसने विस्फोटक पुलिस को सौंपने का निर्णय किया।
उन्होंने बताया, युवक ने बताया कि उसे बम वाला बैग केडीके कॉलेज के पास से मिला लेकिन उसके बयान से संदेह पैदा हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुद ही विस्फोटक बनाने की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पगाड़े ने बताया कि वह डर गया था और उसे समझ नहीं आ रहा था कि विस्फोटक का क्या किया जाए इसलिए वह उसे ले कर पुलिस थाने आ गया। पगाड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।