{"_id":"5e9d56fd8ebc3e6fea5a6127","slug":"maharashtra-a-man-detained-for-bid-to-sell-unborn-baby-of-kin-via-fb","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः गर्भ में पल रहे बच्चे का कर रहा था सौदा, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः गर्भ में पल रहे बच्चे का कर रहा था सौदा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 20 Apr 2020 01:47 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया गया। महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है।
विज्ञापन
आरोपी शिवशंकर तगाड़े रंजनगांव शेनपुंजी का रहने वाला है और महिला की शादी वह किसी और व्यक्ति से कराना चाहता था। लेकिन इसमें पहले वाली शादी से अजन्मा बच्चा रोड़ा बन रहा था इसलिए महिला और आरोपी ने जन्म के बाद बच्चे को बेचने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की इच्छा रखने वाले लोगों से फेसबुक के जरिए संपर्क भी किया था।
विज्ञापन
महिला एवं बाल कल्याण विभाग को इस संबंध में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश को नाकाम कर दिया और तगाड़े को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन