फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: A girl Hali Raghunath returns National Bravery Award for not getting government ration to children

महाराष्ट्र : बच्चों को सरकारी राशन नहीं मिलने पर नाराज हाली रघुनाथ ने लौटाया राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार

Thu, 03 Jun 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 03:54 AM IST
सार

  • बच्चों के राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित हाली रघुनाथ राठ आंदेल पाड़ा की रहने वाली हैं। अब अपनी उम्र के 20वें दशक में हैं। उन्हें 2013 में अपनी बहन को तेंदुए से बचाने के लिए ‘वीर बापूजी गांधानी राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार’ से नवाजा गया था।

विज्ञापन
Maharashtra: A girl Hali Raghunath returns National Bravery Award for not getting government ration to children
2013 में हाली रघुनाथ को मिला था राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चों के राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित एक आदिवासी युवती ने बुधवार को यह सम्मान वापस लौटा दिया। महिला ने यह कदम अपने परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान से राशन नहीं मिलने से नाराज होकर उठाया। युवती का आरोप है कि सरकारी अधिकारियों की मनमानी के चलते शाहपुर तहसील के करीब 400 परिवार राशन से वंचित हैं।

विज्ञापन


राठ आंदेल पाड़ा में रहने वाली हाली रघुनाथ अब अपनी उम्र के 20वें दशक में हैं। उन्हें 2013 में अपनी बहन को तेंदुए से बचाने के लिए ‘वीर बापूजी गांधानी राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार’ से नवाजा गया था। उस समय वह महज 15 साल की थीं। हाली का कहना है कि यह पुरस्कार भी उसके परिवार की दयनीय हालत नहीं सुधार सका है।
विज्ञापन


उसके परिवार के सदस्यों का नाम व अन्य ब्योरा ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज नहीं होने के चलते उन्हें आज तक पीडीएस दुकान से राशन नहीं मिल सका है। हाली का कहना है कि उसकी तहसील में करीब 400 आदिवासी परिवार इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। इस सरकारी उदासीनता से नाराज होकर ही हाली ने भिवंडी के उपजिलाधिकारी के पास पहुंचकर अपना सम्मान लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed