फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 5 storey building collapsed in Behram Nagar locality of Bandra East Mumbai Latest News Update 

महाराष्ट्र: बांद्रा में पांच मंजिला इमारत धराशायी, नौ लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Wed, 26 Jan 2022 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra 5 storey building collapsed in Behram Nagar locality of Bandra East Mumbai Latest News Update 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के बांद्रा (पूर्वी) के बेहराम नगर इलाके में पांच मंजिला इमारत धराशायी हो गई है। इसमें कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां, एक बचाव वैन और छह एंबुलेंस भेजी गई हैं। बीएमसी ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा में ढही इमारत से नौ घायलों को बचाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि इमारत दोपहर 3.50 बजे के करीब धराशायी हुई। इस हादसे में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग और तीन किशोरियों समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। दमकल विभाग और पुलिस के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया था। इसके लिए आधा दर्जन एंबुलेंस, दमकल की पांच गाड़ियां और एक वैन को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंधेरी इलाके में लगी आग
वहीं, एक दूसरी घटना में अंधेरी (पूर्व) इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे सिलेंडर गैस रिसाव के कारण लगी आग लग गई। इस घटना में तीन लोग झुलस गए। बीएमसी के मुताबिक, इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कोयला उतारने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से तीन नाबालिग बहनों की मौत
वहीं, ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में कोयला उतारने के दौरान एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाली लड़कियों की दो साल की बहन मंगलवार की रात टेम्बिवली गांव में एक ईंट भट्ठे पर हुई दुर्घटना में बाल-बाल बच गई, जहां उनके माता-पिता मजदूर के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में ईंट भट्ठा मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed