{"_id":"5f5aadaeb641ec21b8421bb5","slug":"maharashtra-23446-new-infected-in-one-day-448-corona-infected-killed-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : एक दिन में 23,446 मिले नए संक्रमित, 24 घंटे में 448 कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : एक दिन में 23,446 मिले नए संक्रमित, 24 घंटे में 448 कोरोना संक्रमितों की मौत
Fri, 11 Sep 2020 04:20 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को एक दिन में 23,446 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, बीते 24 घंटे में 448 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 9,90,795 हो चुकी है, जिसमें से 28,282 लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,90,795 हो गई है। इसमें से 7,00715 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नए संक्रमित मिलने की तुलना में 14,253 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में रिकवरी दर 70.72 फीसदी है तो मृत्युदर 2.82 फीसदी है। वर्तमान में 16,30,701 लोग होम क्वारंटीन और 38,220 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2,61,432 हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई में 2371 नए केस, 38 लोगों की मौत
मुंबई में एक दिन में 2371 नए मामले सामने आए। वहीं, बीते 24 घंटे में 38 संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,63,115 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें से 8023 लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 26,629 है। इस दौरान बृहस्पतिवार को एशिया की सबसे बड़ी और सघन झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 11 नए मरीज मिले। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 2850 हो गई है।
विज्ञापन