फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   With additional 204, total 2,985 local trains to run on Mumbai suburban network from Jan 29

महाराष्ट्र: मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 विशेष लोकल ट्रेनें

Thu, 28 Jan 2021 12:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
With additional 204, total 2,985 local trains to run on Mumbai suburban network from Jan 29
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी। वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की लगभग 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो कोविड-19 महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन


लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर निर्णय जल्दी ही किया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए, केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, 'मध्य रेलवे ने अब 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाकर 1,685 कर दिया है और पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाकर 1,300 कर दिया है। यह शुक्रवार से प्रभावी होगा।' संयुक्त वक्तव्य जारी करने से पहले पश्चिमी रेलवे ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर सौ प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं बहाल कर देगा, लेकिन बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed