फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahakumbh 2025: No tension about medicines in Prayagraj Now medicines will be available cheaper on Dawa Dost

Maha Kumbh 2025:  प्रयागराज में दवाई की नो टेंशन! अब 'दवा दोस्त' पर 80 फीसदी कम कीमत पर मिलेगी दवाइयां

Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह पहल की गई है। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर 'दवा दोस्त' नाम से दवा की दुकान शुरू की गई है।
loader
Mahakumbh 2025: No tension about medicines in Prayagraj Now medicines will be available cheaper on Dawa Dost
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य को देखते हुए प्रयागराज में 80 फीसदी तक डिस्काउंट पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने यह पहल शुरू की है।



13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह पहल की गई है। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर 'दवा दोस्त' नाम से दवा की दुकान शुरू की गई है।


उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने अपने एक बयान में कहा कि, महाकुंभ के दौरान प्रयाग आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों के लिए इन दुकानों पर आवश्यक दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसके तहत मंडल के प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर 'दवा दोस्त' नाम से दवा की दुकान शुरू की गई है।

रेलवे ने बयान में कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ मेले में हजारों भक्तों, ऋषियों और संतों के शामिल होने की उम्मीद है। एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीमारी की स्थिति में यात्रियों को कहीं और नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्टेशन पर ही अपनी जरूरत की दवाइयां किफायती दामों पर मिल जाएंगी। इसलिए सेवा शुरु की जाएगी। यात्री सेवा के तहत, उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में डिवीजन द्वारा एक सार्थक प्रयास किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed