फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahabahu-Brahmaputra and two bridges: PM narendra Modi launch key projects in Assam Northeast

असम को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा :'महाबाहु-ब्रह्मपुत्र' का किया शुभारंभ, दो पुलों की रखी आधारशिला

Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Mahabahu-Brahmaputra and two bridges: PM narendra Modi launch key projects in  Assam Northeast
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को असम को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये असम में 3,231 करोड़ रुपये की लागत वाली महाबाहु-ब्रह्मपुत्र परियोजना का लोकार्पण किया है। साथ ही पीएम मोदी ने धुबरी-फूलबाड़ी ब्रिज की आधारशिला रखी और माजुली सेतु के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
असम में मजबूत होगी कनेक्टिविटी 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मपुत्र पर कनेक्टिविटी से जुड़े जितने काम पहले होने चाहिए थे, उतने पहले नहीं हुए। इसकी वजह से असम और नार्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी एक चुनौती बनी रही है। महाबाहु ब्रह्मपुत्र के आशीर्वाद से अब इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने ब्रह्मपुत्र की सशक्त भावनाओं के अनुरूप सुविधा, सुअवसरों और संस्कृति के पुल बनाएं हैं। असम सहित पूरे नार्थ ईस्ट के फिजिकल और कल्चरल एक्टीविटी को बीते सालों में सशक्त किया गया है। आज का दिन असम सहित पूरे नार्थ ईस्ट के लिए इस व्यापक विजन को विस्तार देने वाला है।"

महाबाहु ब्रह्मपुत्र से मजबूत होगी वॉटर कनेक्टिविटी 
पीएम ने कहा कि ब्रह्मपुत्र और बराक सहित असम को अनेक नदियों की जो सौगात मिली है, उसे समृद्ध करने के लिए आज महाबाहु ब्रह्मपुत्र कार्यक्रम शुरू किया गया है। ये कार्यक्रम ब्रह्मपुत्र के जल से इस पूरे क्षेत्र में वॉटर कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा।
 

आठ किलोमीटर का पुल बनेगा मजूलीवासियों की लाइफलाइन

पीएम मोदी ने कहा कि मजूली में असम का पहला हैलीपोड भी बन चुका है। अब मजूलीवासियों को सड़क का तेज और सुरक्षित विकल्प मिलने जा रहा है। आपकी वर्षों पुरानी मांग आज पुल के भूमिपूजन के साथ पूरी होनी शुरू हो गई है। कालीबाड़ी घाट से जोरहाट को जोड़ने वाला आठ किलोमीटर का ये पुल मजूलीवासियों की जीवन रेखा बनेगा।  ये पुल आपके लिए सुविधा और संभावनाओं का सेतु बनने वाला है।
 

असमवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया...
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरानी सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि गुलामी के कालखंड में भी असम देश के संपन्न और अधिक राजस्व देने वाले राज्यों में से था। कनेक्टिविटी का नेटवर्क असम की समृद्धि का बड़ा कारण था। आजादी के बाद इस इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना जरूरी था, लेकिन इन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया।

पीएम बोले, असम का विकास हमारी प्राथमिकता 
अब असम का विकास प्राथमिकता में भी है, इसके लिए दिन रात प्रयास भी हो रहा है। बीते 5 वर्षों में असम की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को फिर से स्थापित करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं।

गुवाहाटी में बनेगा नॉर्थ ईस्ट का पहला डेटा सेंटर :

असम और नार्थ ईस्ट की वाटर, रेलवे, हाईवे कनेक्टिविटी के साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी भी उतनी जी जरूरी है। इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातर काम हो रहा है।अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी पर तेजी से हो रहा है काम
मोदी ने कहा कि असम और नॉर्थ ईस्ट में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातार काम हो रहा है।अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है। ये सेंटर नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के लिए डेटा सेंटर हब के रूप में काम करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के साथ आज असम और नॉर्थ ईस्ट सहित पूरे देश में सरकार काम कर रही है। ब्रह्मपुत्र के ईर्द-गिर्द समृद्ध हुई असमिया संस्कृति, अध्यात्म, जनजातियों की समृद्ध परंपरा और बायोडायवर्सिटी हमारी गौरव गाथा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed