{"_id":"5eb55175e71a0f3d2f568fe9","slug":"mahaashtra-akola-villages-use-whatsapp-to-coordinate-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कोरोना से जंग में अकोला के गांवों में संचार का प्रमुख साधन बना व्हाट्सएप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कोरोना से जंग में अकोला के गांवों में संचार का प्रमुख साधन बना व्हाट्सएप
Fri, 08 May 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र के अकोला में स्थित एक पुलिस स्टेशन के लिए इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक प्रमुख संचार साधन बन गया है। इस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 90 गांव आदिवासी बहुल हैं और इनमें से अधिकतर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला पर बसे हुए हैं और इन तक पहुंच पाना बहुत कठिन होता है। ऐसे में व्हाट्सएप से पुलिस कर्मियों को यहां के ग्रामीणों से संवाद बनाए रखने में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
इन गांवों में कोरोना संक्रमण का प्रसार न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें गांवों के सरपंच, पुलिस पाटिल, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य कर्मी और आवश्यक सेवाओं को जोड़ा गया है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ज्ञानोबा फड ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप से दूर-दराज में स्थित गांवों में भी सूचना आसानी से पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
फड ने बताया कि बीमारी के प्रसार से संबंधित सभी जरूरी मैसेज, केंद्र और राज्य सरकार की घोषणाएं, सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों और लॉकडाउन के नियम आदि जैसी जानकारियां इस ग्रुप में साझा की जाती हैं। उन्होंने कहा कि हम जैसा चाहते थे इसका वैसा ही प्रभाव पड़ा है क्योंकि गांव के लोग यह समझते हैं कि जो जानकारी इस ग्रुप से आ रही है वह सही है। सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में आने वाले गांवों समेत हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी 90 गांव इस ग्रुप से जुड़े हैं।
विज्ञापन