फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha's daily COVID-19 case count crosses 500-mark, highest since March 5; active tally at 2,36

Maharashtra: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से अधिक मामले आए सामने, 5 मार्च के बाद सबसे ज्यादा केस 

Thu, 26 May 2022 09:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 26 May 2022 09:51 PM IST
सार

। 5 मार्च को राज्य में वायरस के 535 मामले देखे गए थे और तब से आज 24 घंटे के अंतराल में 511 की ताजा संख्या सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Maha's daily COVID-19 case count crosses 500-mark, highest since March 5; active tally at 2,36
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 511 नए कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो 5 मार्च के बाद से सबसे अधिक हैं। वायर से एक की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 आंकड़ा बढ़कर 78,84,329 और कुल मौतें 1,47,858 पर पहुंच गई हैं। बुधवार को राज्य में 470 मामले और शून्य मौतें दर्ज की गई थी। मुंबई में 350 नए मामले दर्ज किए गए। 5 मार्च को राज्य में वायरस के 535 मामले देखे गए थे और तब से आज 24 घंटे के अंतराल में 511 की ताजा संख्या सबसे अधिक है। विभाग ने कहा कि अभी राज्य में 2,361 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


नंदुरबार, धुले, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा और गोंदिया जिले में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है। राज्य में एकमात्र मौत बीड से हुई है। राज्य में मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण कुल 324 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य का रिकवरी रेट 98.09 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 27,541 परीक्षण किए गए, जिससे राज्य की कुल परीक्षण संख्या 8,08,13,346 हो गई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र का कोरोना वायरस आंकड़ा 
कुल मामले: 78,84,329; नए मामले: 511, मरने वालों की संख्या: 1,47,858; सक्रिय मामले: 2,361; अब तक के परीक्षण: 8,08,13,346

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed