फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Governor Bhagat Singh Koshyari met Union Home Minister Amit Shah in New Delhi

दिल्ली दौरा: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अमित शाह से की मुलाकात, एमएलसी सूची में देरी होने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Sat, 14 Aug 2021 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 11:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों की सूची को मंजूरी देने में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि राज्यपाल तय समय के भीतर विधान परिषद के सदस्यों के नामांकन पर निर्णय लेने के लिए बाध्य थे, लेकिन इसमें राज्यपाल ने देरी की। 

विज्ञापन
Maha Governor Bhagat Singh Koshyari met Union Home Minister Amit Shah in New Delhi
भगत सिंह कोश्यारी और अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

 महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों की सूची को मंजूरी देने में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच हुई मुलाकात को राजभवन ने 'शिष्टाचार भेंट' बताया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि राज्यपाल उचित समय के भीतर विधान परिषद के सदस्यों के नामांकन पर निर्णय लेने के लिए बाध्य थे। शुक्रवार (13 अगस्त) को बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आठ महीने पर्याप्त समय था और उम्मीद थी कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, लेकिन राज्यपाल की ओर से इसमें देरी हुई। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत अदालत इस मामले में राज्यपाल को कोई निर्देश नहीं दे सकती। हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया कि उचित समय के भीतर नामांकन के लिए मुख्यमंत्री को उनके आरक्षण के बारे में सूचित करना राज्यपाल का कर्तव्य था, ऐसा न करने पर वैधानिक मंशा विफल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed