फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha CM appoints guardian ministers of districts, Dy CM Fadnavis to be in charge of several Vidarbha areas

Maharashtra: सीएम शिंदे ने जिलों के लिए नियुक्त किए संरक्षक मंत्री, फडणवीस को मिला विदर्भ क्षेत्र का जिम्मा

Sat, 24 Sep 2022 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

घोषणा के मुताबिक, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल अहमदनगर व सोलापुर के संरक्षक मंत्री होंगे, वन मंत्री सुधीर मुंगतिवा चंद्रपुर और गोंदिया, शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पुणे के संरक्षण मंत्री होंगे।

विज्ञापन
Maha CM appoints guardian ministers of districts, Dy CM Fadnavis to be in charge of several Vidarbha areas
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को जिलों के संरक्षक मंत्री नियुक्त किए हैं। इनमें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विदर्भ के कई क्षेत्रों का प्रभार मिला है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस को वर्धा, अमरावति, अकोला, भंडारा और गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री होंगे, जबकि स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को मुंबई शहर और कोल्हापुर का संरक्षण मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महारनगर का उपनगरीय जिला पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के अधीन होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल अहमदनगर व सोलापुर के संरक्षक मंत्री होंगे, वन मंत्री सुधीर मुंगतिवा चंद्रपुर और गोंदिया, शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पुणे के संरक्षण मंत्री होंगे और आदिवासी कल्याण मंत्री विजयकुमार गावित नंदुरबार के संरक्षक मंत्री होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन धुले लातू और नांदेड़ के संरक्षक मंत्री होंगे। वहीं जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल बुलढाणा और जलगांव का जिम्मा संभालेंगे। बंदरगाह मंत्री दादा भुसे नासिक और मंत्री संजय राठौड़ यवतमाल और वाशिम को संभालेंगे। 

वहीं सहकारिता मंत्री अतुल सावे जालना और बीड के संरक्षक मंत्री का प्रभार संभालेंगे। आबकारी मंत्री संभुराज देसाई सतारा और ठाणे का प्रभार संभालेंगे, वहीं श्रम मंत्री सुरेश खाड़े को सांगली, ईजीएस मंत्री संदीपन भुमरे और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को औरंगाबाद, परभणी और उस्मानाबाद का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। 


पीडब्ल्यूडी मंत्री रवींद्र चव्हाण को पालघर और सिंधुदुर्ग का संरक्षक मंत्री बनाया गया है जबकि कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को हिंगोली का संरक्षक मंत्री बनाया गया है।  

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 20 मंत्री हैं, जबकि इसमें अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed