{"_id":"60cd7d204af66909824dae68","slug":"magnitude-of-4-earthquake-rocks-assam-fifth-tremor-in-24-hours-here-you-know-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 4.2 तीव्रता का भूकंप, पिछले 24 घंटे में पांच बार महसूस किए गए झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: 4.2 तीव्रता का भूकंप, पिछले 24 घंटे में पांच बार महसूस किए गए झटके
Sat, 19 Jun 2021 11:45 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:45 AM IST
सार
असम में पिछले 24 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
विस्तार
असम में पिछले 24 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हाल ही में असम में 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि देर रात असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
हालांकि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के पास 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
भारत के तीन राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीनों राज्यों में भूकंप के झटके अलग-अलग समय पर आए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.1, 3.0 और 2.6 मापी गई है। 4.1, 3.0 और 2.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके क्रमशः सोनितपुर (असम), चंदेल (मणिपुर), पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) में भूकंप के झटके सुबह 4.20 बजे महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता सबसे कम 2.6 मापी गई। सोनितपुर (असम) में तड़के 2.40 बजे भूकंप आया, यहा तीव्रता तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा 4.1 मापी गई। वहीं चंदेल (मणिपुर) में देर रात 1.06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, यहां तीव्रता 3.0 मापी गई है।