{"_id":"6008f847c4285671ca331e97","slug":"madurai-sex-racket-news-tamil-nadu-police-bust-prostitution-racket-functioning-in-ayurveda-massage-center-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदुरै में देह व्यापार का भंडाफोड़ : आयुर्वेदिक मसाज सेंटर की आड़ में हो रही थी वेश्यावृत्ति, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदुरै में देह व्यापार का भंडाफोड़ : आयुर्वेदिक मसाज सेंटर की आड़ में हो रही थी वेश्यावृत्ति, चार गिरफ्तार
Thu, 21 Jan 2021 09:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
मदुरै में देह व्यापार का भंडाफोड़
तमिलनाडु के मदुरै में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। तल्लाकुलम पुलिस ने शहर में उस रैकेट का भंडाफोड़ किया, जो नरिमेडु इलाके के एक आयुर्वेदिक मसाज सेंटर में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आयुर्वेदिक मसाज सेंटर में कई संदिग्ध चीजें मिली, जिनसे यह पुष्टि हुई कि मसाज सेंटर का इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आयुर्वेदिक मसाज सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान, पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
इस रैकेट को चलाने के आरोपियों में एम मोहम्मद उस्मान, एस महेश शामिल हैं, जिनकी उम्र 27 साल से ऊपर है। इनके साथ ही पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अभी एक महिला आरोपी समेत तीन की तलाश में जुटी है।