फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras Regiment Lt. General Kumbhabhishekam Ceremony with Pagdi and South Indian attire Murugan Temple

Army: पगड़ी के साथ पारंपरिक द. भारतीय वेशभूषा में लेफ्टि. जनरल ने किया पूजा-पाठ, मद्रास रेजिमेंट में समारोह

Sat, 04 May 2024 09:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2024 09:44 PM IST
सार

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेना में कमांडरों के लिए इस तरह की प्रथा का पालन करना कोई नई बात नहीं है। मद्रास रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित रेजिमेंटों में से एक है। इसका इतिहास 1750 के दशक से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Madras Regiment Lt. General Kumbhabhishekam Ceremony with Pagdi and South Indian attire Murugan Temple
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा में रेजिमेंटल सेंटर के मुरुगन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। खास बात यह रही कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारत के पारंपरिक पहनावे वेष्टि के साथ-साथ अपनी पारंपरिक सिख पगड़ी भी पहनी हुई थी। 

विज्ञापन


भारतीय सेना के प्रशिक्षण कमान ने ट्वीट कर दी जानकारी
सेना के प्रशिक्षण कमान ने ट्वीट करते हुए कहा कि मद्रास रेजिमेंट के 15वें पुनर्मिलन और 35वें बीबीसीसी के अवसर पर, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, (एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जीओसीएनसी, एआरटीआरएसी) और मद्रास रेजिमेंट के कर्नल ने भारतीय सेना की सर्वोत्तम धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का निर्वहन करते हुए पवित्र कुंभाभिषेकम समारोह का प्रदर्शन किया। मद्रास रेजिमेंटल सेंटर, वेलिंगटन के मुरुगन मंदिर में एक मई 2024 को आयोजित हुए कार्यक्रम में रेजिमेंट के सेवारत अधिकारी, जेसीओ और एनसीओ शामिल हुए।

विज्ञापन

 

 

मद्रास रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित रेजिमेंटों में से एक
भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेना में कमांडरों के लिए इस तरह की प्रथा का पालन करना कोई नई बात नहीं है। मद्रास रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित रेजिमेंटों में से एक है। इसका इतिहास 1750 के दशक से जुड़ा हुआ है। सबसे पुरानी रेजिमेंट के रूप में मद्रास रेजिमेंट भारतीय सेना की धर्मनिर्पेक्ष परंपराओं को बनाए रखने में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष संगठन है। यहां अधिकारी और सैनिक अपने धर्म, जाति, पंथ या लिंग से हटके गर्व के साथ देश की सेवा करते हैं। भारतीय सेना की रेजिमेंटों में विविधता है। बावजूद इसके सेना सभी धर्मों के लिए समान सम्मान रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed