फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court refuses to give relief to BJP leader on objectionable message

Tamil Nadu: हाईकोर्ट का भाजपा नेता को राहत देने से इनकार, कहा- सोशल मीडिया पर जो संदेश बढ़ाएगा वही भुगतेगा

Sun, 16 Jul 2023 05:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 05:13 AM IST
सार

सोशल मीडिया उपभोक्ता को कोई संदेश लिखने या उसे फॉरवर्ड करने के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया में महिला पत्रकारों के लिए अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता एसवी शेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Madras High Court refuses to give relief to BJP leader on objectionable message
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक संदेश लिख रहा है या उसे आगे बढ़ा रहा है तो उसका नतीजा भी वही भुगतेगा। अदालत ने कहा कि फॉरवर्ड किए गए मैसेज पर लाइक देखकर उसे भेजने वाले का डोपामाइन (खुशी का स्तर) बढ़ जाता है, उसी तरह कंटेंट अपमानजनक होने पर उसका नतीजा भुगतने के लिए भी उसे समान रूप से तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बरतनी चाहिए सावधानी
सोशल मीडिया उपभोक्ता को कोई संदेश लिखने या उसे फॉरवर्ड करने के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया में महिला पत्रकारों के लिए अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता एसवी शेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

जस्टिस आनंद वेंकटेश ने फैसले में कहा, सोशल मीडिया के जमाने में हम सभी सूचनाओं की बाढ़ से पीड़ित हैं। इस पर जो कुछ भी साझा होता है, उसका तेज और व्यापक असर होता है। कोई व्यक्ति एक बार कोई पोस्ट करने के बाद उससे हुए नुकसान के लिए माफी मांग कर बच नहीं सकता। मौजूदा मामले में शेखर ने महिला पत्रकारों का अपमान किया तो उनके घर के सामने प्रदर्शन और हिंसा भी हुई। उनके खिलाफ शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानजनक टिप्पणी करने और महिलाओं के अपमान के मामले बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदेश लिखता या फॉरवर्ड करता है, तो माना जाएगा कि वह उससे सहमत है। ऐसे में संदेश की सामग्री के लिए उसे ही जवाबदेह माना जाएगा।

यह सिर्फ दो लोगों के बीच का विवाद नहीं
हाईकोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों के बीच का विवाद नहीं है, बल्कि पूरी प्रेस, खासतौर पर महिला पत्रकारों के लिए अशोभनीय टिप्पणी की गई है। गौरतलब है कि फेसबुक पर 2018 में की गई एक अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी को लेकर शेखर पर कई केस दर्ज हैं। कार्रवाई से रोक लगाने से इन्कार के साथ हाईकोर्ट ने शेखर के खिलाफ सभी मामलों को एक ही विशेष अदालत में हस्तांरित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed