{"_id":"608c6c9b84823768c70a38ad","slug":"madras-high-court-judge-will-take-psycho-education-before-same-sex-relationships-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : समलैंगिक मामले में आदेश देने के पहले मनोशिक्षा लेंगे जज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : समलैंगिक मामले में आदेश देने के पहले मनोशिक्षा लेंगे जज
Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
सार
- जज ने कहा, इस मामले में शब्द मेरे अंत:करण से आना चाहिए, न कि मेरे दिमाग से
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस एन आनंद वेंकटेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस एन आनंद वेंकटेश ने तय किया है कि समलैंगिक मामले में आदेश देने से पहले वह इस बारे में खुद मनोशिक्षा लेंगे, ताकि ऐसे मामलों में कोई फैसला देने से पहले उस विषय पर अच्छी समझ बनाई जा सके।
विज्ञापन
समलैंगिक दंपती की याचिका पर सुनवाई के दौरान जज ने कहा, मुझे कुछ वक्त चाहिए। आखिरकार इस मामले में शब्द मेरे अंत:करण से आना चाहिए, न कि मेरे दिमाग से। इसीलिए मैं मनोवैज्ञानिक विद्या दिनाकरण से इस बारे में जानूंगा। उन्होंने मामले की सुनवाई सात जून तय कर दी।
विज्ञापन