फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court issues summons to the head of the censor board

फिल्मों से प्रेरित होकर प्रेमी संग भागी लड़की, सेंसर बोर्ड को कोर्ट का समन

Tue, 21 Mar 2017 04:18 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 21 Mar 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
Madras High Court issues summons to the head of the censor board
फिल्मों से प्रेरित होकर एक नाबालिग लड़की के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को सेंसर बोर्ड के प्रमुख को समन जारी कर दिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सेंसर बोर्ड की खराब व्यवस्था का नतीजा है कि सिनेमा में अश्लीलता बढ़ती जा रही है। इस तरह की अश्लीलता युवाओं पर गलत प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन


दरअसल में पिछले साल मई में एक नाबालिग लड़की अपने 22 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। जब वह लड़की इस साल पकड़ी गई तो अदालत में उसने कहा कि उसने ऐसा कई फिल्मों में देखा था जिसके प्रभाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


लड़की के बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस नागामुथु और न्यायाधीश अनीता सुमंत की खंडपीठ ने सेंसर बोर्ड के प्रमुख को 27 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आदेश में उन्होंने उनसे पूछा है कि पॉक्सो अधिनियम का उल्लंघन करने वाली फिल्मों को क्यों पास किया जाता है। अश्लील सिनेमा परोसने पर न्यायाधीशों ने उनसे पूछा है कि क्यों ना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed