{"_id":"5a8726874f1c1ba32a8b7c7c","slug":"madras-high-court-approves-karti-chidambaram-foreign-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"HC ने कार्ति चिदंबरम के विदेश दौरे को मंजूरी दी, लुकआउट सर्कुलर का कर रहे हैं सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
HC ने कार्ति चिदंबरम के विदेश दौरे को मंजूरी दी, लुकआउट सर्कुलर का कर रहे हैं सामना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karti Chidambaram
सीबीआई द्वारा दायर किए गए भ्रष्टाचार के एक मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कार्ति चिदंबरम को कारोबार के सिलसिले में बिजनेस टूर पर यूरोप जाने की इजाजत दे दी है। हालांकि अदालत ने 28 फरवरी तक उन्हें स्वदेश वापस लौट आने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति सीबीआई द्वारा दायर किए गए भ्रष्टाचार के एक मामले में दो लुकआउट सर्कुलर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विदेश दौरे की इजाजत देने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
अपनी याचिका में कार्ति ने कहा है कि कारोबार के सिलसिले में उनको इस महीने और दूसरी बार 20 से 31 मार्च के दौरान यूके और फ्रांस के दौरे पर जाना है।
विज्ञापन