फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh will soon get its first Vande Bharat Express, may start by end of March

Vande Bharat Express: जल्द मध्य प्रदेश को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, मार्च के अंत तक हो सकती है शुरू

Fri, 03 Mar 2023 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Mar 2023 06:07 PM IST
सार

Vande Bharat Express: प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन तीन बड़े महानगर इंदौर, भोपाल और जबलपुर को जोड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन जबलपुर से सुबह पांच बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 11.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। भोपाल में इसका स्टॉप रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर होगा...

विज्ञापन
Madhya Pradesh will soon get its first Vande Bharat Express, may start by end of March
Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इन दिनों यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर खूब पसंद आ रहा है। राज्य की तरफ से इस ट्रेन को शुरू करने की मांग भी की जा रही है। अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में जल्द ही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये ट्रेन जबलपुर से इंदौर के बीच शुरू की जा सकती है। ऐसी संभावना है कि इसे मार्च के आखिरी सप्ताह से चलाया जा सकता है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के परिचालन के लिए रतलाम रेल मंडल के साथ ही जबलपुर रेल मंडल ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पहले फरवरी माह के अंत में इसे चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे बोर्ड द्वारा रैक मिलने में हुई देरी के कारण इसे मार्च अंत तक चलाया जाएगा। चेन्नई कोच फैक्ट्री से वंदे भारत ट्रेन के रैक जल्द ही आ सकते हैं। वहीं, इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रखरखाव और साफ-सफाई के लिए जबलपुर स्टेशन के कोचिंग यार्ड में काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन तीन बड़े महानगर इंदौर, भोपाल और जबलपुर को जोड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन जबलपुर से सुबह पांच बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 11.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। भोपाल में इसका स्टॉप रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर होगा। वहीं, वापसी में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे इंदौर से रवाना होकर इसी रास्ते से रात 10 बजे जबलपुर वापस आएगी। हालांकि ये ट्रेन सप्ताह में कितने दिन चलेगी अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वर्तमान में इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस 14 घंटे और जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट ट्रेन 10 घंटे का समय लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत जबलपुर से इंदौर तक का 599 किमी का सफर 6.30 घंटे में पूरा कर लेगी। इंदौर-जबलपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत की रफ्तार 100 से 120 किमी/घंटा के आसपास होगी। रतलाम रेल मंडल ने हाल ही में इंदौर से उज्जैन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। कार्य के दौरान भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था, जबकि 21 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed