फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: West Central Railway to introduce vistadome coaches for the first time in Jabalpur-Ranikmalapati Janshatabdi Express

Madhya Pradesh: प्रदेश के लोगों को इन ट्रेनों में मिलेगा ये खास कोच, यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे लोग

Wed, 13 Jul 2022 09:01 PM IST
Harendra Chaudhary Harendra Chaudhary
Updated Wed, 13 Jul 2022 09:01 PM IST
सार

विस्टाडोम कोच में तीन तरफ से ग्लास विंडो होती हैं, यह कोच पूरी तरह पारदर्शी होता है। इस कोच जनशताब्दी के सबसे पीछे लगाया जाएगा, ताकि जब गाड़ी स्टेशन तो छूटे तब भी लोग बाहर के नजारों को न केवल अंदर से देख सकें, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकें...

विज्ञापन
madhya pradesh: West Central Railway to introduce vistadome coaches for the first time in Jabalpur-Ranikmalapati Janshatabdi Express
विस्टाडोम कोच - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश के लिए लोगों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे के यात्रियों को पहली बार विस्टाडोम कोच की सुविधा मिलने जा रही है। इसकी सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। विस्टाडोम कोच को जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी ट्रेन में लगाया जा रहा है। इस ट्रेन में बैठने वाले यात्रियों के सफर को न केवल आरामदायक, बल्कि यादगार भी बनाएगा। विस्टाडोम कोच में ऐसे डिब्बे होते हैं, जिनकी खिड़कियां चौड़ी होती हैं और छतों पर कांच लगे होते हैं। इससे यात्री पूरे रास्ते प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, विस्टाडोम कोच भारतीय रेलवे की एक नई पहल है। इससे यात्रियों का सफर यादगार भी होता है। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। इस कोच को जिस ट्रेन में लगाया जा रहा है, इसमें यात्रियों के लिए कुल 44 सीटें हैं। ये सीटें आरामदायक तो हैं ही, साथ ही पैर फैलाने के लिए भी इसमें काफी जगह है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोग भी बहुत ही आराम से सफर कर सकते हैं। इस कोच के सीटों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इन्हें चारों ओर घुमाया जा सकता है। यानी यात्री एक ही तरफ मुंह करके बैठने को मजबूर नहीं होगा, बल्कि जिस दिशा में चाहे, उस तरफ देख सकेगा। इस कोच में यात्रियों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस विस्टाडोम कोच में तीन तरफ से ग्लास विंडो होती हैं, यह कोच पूरी तरह पारदर्शी होता है। इस कोच जनशताब्दी के सबसे पीछे लगाया जाएगा, ताकि जब गाड़ी स्टेशन तो छूटे तब भी लोग बाहर के नजारों को न केवल अंदर से देख सकें, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकें। विस्टाडोम कोच की छत भी ग्लास की है। इसकी यूएसपी है कि यात्रा के दौरान पहाड़ों और घाटियों से गुजरते हुए खूबसूरत बादलों, रात के सफर में आकाश में सितारों और चंद्रमा के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य लोगों को बेहद पसंद आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस कोच में यात्रियों की सीट पर एक अलग मोबाइल चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। विस्टाडोम कोच बायो-टॉयलेट से लैस होते हैं, जिससे पानी की बचत होती है और स्टेशन साफ रहते हैं। इन कोचों में हर यात्री के लिए एक फोल्डेबल स्नैक टेबल दिया गया है, जो पूरी तरह फ्लाइट की तरह ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed