{"_id":"5e6b302d8ebc3ea817602590","slug":"madhya-pradesh-political-crisis-kailash-vijayvargiya-meet-unhappy-bjp-mlas-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश सियासी संकट: गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक पार्टी से नाराज, मनाने पहुंचे विजयवर्गीय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश सियासी संकट: गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक पार्टी से नाराज, मनाने पहुंचे विजयवर्गीय
Fri, 13 Mar 2020 12:33 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलनाथ सरकार पर छाए सियासी संकट के बीच गुरुग्राम के एक होटल में ठहरे भाजपा विधायक भी अपनी पार्टी की नीतियों से नाराज हैं। विधायकों की नाराजगी को दूर करने के लिए गुरुवार शाम को पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने होटल का दौरा किया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के विधायकों में तोड़फोड़ से भाजपा के विधायक नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
होटल में लगा जैमर, विधायकों के निकलने और किसी से मिलने पर भी रोक
सूत्रों के अनुसार, गुरुग्राम के होटल में ठहरे भाजपा विधायकों को किसी से न तो संपर्क करने दिया जा रहा है और न ही उन्हें बाहर निकलने दिया जा रहा है। होटल के जिस हिस्से में विधायक ठहरे हुए हैं वहां जैमर लगाकर मोबाइल नेटवर्क को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विधायकों ने मांगी नई सरकार में पोर्टफोलियो की जानकारी
भाजपा के कई विधायकों ने होटल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह से नई सरकार में अपने पोर्टफोलियो को लेकर जानकारी भी मांगी है। गुरुवार देर शाम विधायकों से बातचीत करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों से संपर्क में जुटी कांग्रेस
उधर कांग्रेस भी गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायकों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि, उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। होटल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है।
कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर भाजपा की शिकायत की। उन्होंने कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के बजट सत्र के टलने की किसी भी संभावना से इनकार किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।
बहुमत परीक्षण के लिए कमलनाथ तैयार
मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कमलनाथ ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पीकर द्वारा की गई तारीख को वह विधानसभा के आगामी सत्र में बहुमत परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं।