फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav powering this seat of State Kailash Vijayvargiya holding Chhindwara Nakulnath

Madhya Pradesh: इस सीट पर सीएम मोहन यादव ने झोंकी पूरी ताकत, छिंदवाड़ा में विजयवर्गीय-पटेल को मिला ये अहम काम

Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

भाजपा ने इस बार सबसे ज्यादा फोकस कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बनाया हुआ है। बुधवार को सीएम मोहन यादव खुद छिंदवाड़ा के चार क्षेत्रों में जनसभा के लिए पहुंचे। उन्होंने जुन्नारदेव, परासिया और अहीरवाड़ा में चुनावी सभाएं कीं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav powering this seat of State Kailash Vijayvargiya holding Chhindwara Nakulnath
नकुलनाथ के खिलाफ भाजपा की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसे लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। मध्यप्रदेश में पहले चरण के तहत छह चरणों में मतदान होना है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब स्थानीय नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में प्रचार की कमान संभाल रखी है। वहीं उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी अलग-अलग हिस्सों में प्रचार अभियान में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट पर प्रचार करते नजर आ रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अब अपनी सीट खजुराहो में पूरी तरह से एक्टिव दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम का छिंदवाड़ा पर फोकस
भाजपा ने इस बार सबसे ज्यादा फोकस कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बनाया हुआ है। बुधवार को सीएम मोहन यादव खुद छिंदवाड़ा के चार क्षेत्रों में जनसभा के लिए पहुंचे। उन्होंने जुन्नारदेव, परासिया और अहीरवाड़ा में चुनावी सभाएं कीं। इस सीट पर भाजपा लगातार कमलनाथ को घेर रही है। साथ ही, उनके समर्थकों को भी भाजपा में शामिल करवाने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी इस सीट पर पूरा जोर लगा रखा है। नकुलनाथ और कमलनाथ दोनों ही नेता छिंदवाड़ा में एक्टिव बने हुए हैं, जिससे छिंदवाड़ा की सियासी जंग रोचक होती जा रही है। सीएम मोहन यादव के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल ने भी मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा ने छिंदवाड़ा में कैलाश विजयवर्गीय को प्रभारी बनाया है, तो प्रहलाद सिंह पटेल का भी यहां पर खासा प्रभाव है। ऐसे में दोनों वरिष्ठ मंत्री भी छिंदवाड़ा में एक्टिव हैं।
विज्ञापन


गुना लोकसभा सीट पर सिंधिया परिवार एक्टिव
इधर, केंद्रीय मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया भी गुना लोकसभा सीट पर पूरा जोर लगा रहे हैं। सिंधिया बुधवार को गुना में अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे। सिंधिया के साथ उनका परिवार भी चुनाव में पूरी तरह से एक्टिव है, बेटा महाआर्यमन सिंधिया और पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी गुना-अशोकनगर और शिवपुरी जिले में एक्टिव हैं। यह सीट भी प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट बनी हुई है, कांग्रेस ने इस बार यहां सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को उतारा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी खजुराहो में एक्टिव हो गए हैं, वीडी शर्मा आज कटनी के दौरे पर रहे। इसके अलावा लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सीहोर में, सहप्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय मंडला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में सभा करेंगे। सीएम साय मंडला और डिंडौरी कुलस्ते का मुकाबला यहां कांग्रेस के सीनियर विधायक ओमकार सिंह मरकाम से हैं, यह सीट भी इस बार दिलचस्प मानी जा रही है। क्योंकि भाजपा ने आदिवासी सीटों पर भी विशेष फोकस कर रखा है, ऐसे में सीएम साय का दौरा भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed