फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 2nd Vande Bharat train will available for Khajuraho, will connect these tourist places of UP

Madhya Pradesh: एमपी के खजुराहो के लिए मिलेगी दूसरी वंदे भारत, यूपी के इन खास पर्यटन स्थलों को भी जोड़ेगी

Wed, 10 May 2023 05:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 May 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे मंत्रालय इस ट्रेन का संचालन पर्यटकों के दृष्टि से किया जाएगा, क्योंकि खजुराहो बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जाते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली-आगरा रेल खंड पर वंदे भारत का उद्घाटन मई में होगा। अभी आगरा से निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है...
loader
Madhya Pradesh: 2nd Vande Bharat train will available for Khajuraho, will connect these tourist places of UP
Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधान सभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात अंचलवासियों को मिल सकती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से खजुराहो के बीच चलाने की तैयारी की जा रही है। नई दिल्ली से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा काफी पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर चुके हैं। रेलवे अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर, झांसी होकर खजुराहो लिए संचालित होगी।

रेलवे मंत्रालय इस ट्रेन का संचालन पर्यटकों के दृष्टि से किया जाएगा, क्योंकि खजुराहो बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जाते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली-आगरा रेल खंड पर वंदे भारत का उद्घाटन मई में होगा। अभी आगरा से निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के चौथे सप्ताह में प्रस्तावित है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा।

इस वंदे भारत ट्रेन के चलने से देश के दो मशहूर पर्यटन स्थल, आगरा और खजुराहो जाने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। दिल्ली से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच पहले ही एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। ये नई वंदे भारत दिल्ली से चलकर आगरा और ग्वालियर होते हुए झांसी और फिर खजुराहो जाएगी। इस ट्रेन के चल जाने के बाद आगरा का संबंध सीधे खजुराहो से हो जाएगा। इससे दिल्ली, झांसी, आगरा, ग्वालियर और खजुराहो के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

हाल ही में खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के लिए कई मांगें रखी थीं। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही दिल्ली से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन का काम तेजी से शुरू होगा। भूमि अधिग्रहण मुद्दे का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा। खजुराहो को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शर्मा ने रेलमंत्री से खजुराहो से बनारस और खजुराहो से भोपाल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। इसके अलावा छतरपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट तथा गुड्स ट्रेन के रेक पॉइंट, खजुराहो से भोपाल एवं खजुराहो वाराणसी ट्रेन का संचालन सहित खजुराहो से गुजरने वाली ट्रेनों में प्रथम श्रेणी एच1 वातानुकूलित कोच लगाए जाने एवं खजुराहो का कोटा आरक्षित किए जाने बाबत आवेदन सहित टुरिया गंज स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बागेश्वर धाम किए जाने से संदर्भित एवं स्टॉपेज किए जाने के लिए पत्र सौंपा था।

बैठक में सांसद शर्मा ने ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन जबलपुर मंडल के तहत परियोजना योजना अंतर्गत खजुराहो-पन्ना रेलखंड हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने एवं खजुराहो पन्ना रेल खंड का कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने सहित ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के पन्ना-सतना रेल खंड निर्माण कार्य जो लगभग 40 किलोमीटर रेल मार्ग का काम रुका हुआ है, उसमें प्रगति प्रदान करने एवं भू अधिग्रहण से प्रभावितों को नौकरी दिलाए जाने के लिए भी एक पत्र भी रेल मंत्री को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed