फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhuri Dixit contest Lok Sabha elections? Speculation intensifies after pictures taken during World Cup match

Madhuri Dixit: क्या माधुरी दीक्षित लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? विश्व कप मैच के दौरान की तस्वीरों के बाद अटकलें तेज

Thu, 16 Nov 2023 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

कल यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच के दौरान माधुरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नजर आईं।
 

विज्ञापन
Madhuri Dixit contest Lok Sabha elections? Speculation intensifies after pictures taken during World Cup match
माधुरी दीक्षित और आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिने जगत में अपना जादू बिखेरने के बाद माधुरी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। कहा ये भी जा रहा है कि माधुरी बीते काफी समय से नेताओं के संपर्क में हैं। ये अटकलें तब और तेज हो गई हैं जब वे कल यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नजर आईं।
विज्ञापन

 

Madhuri Dixit contest Lok Sabha elections? Speculation intensifies after pictures taken during World Cup match
माधुरी दीक्षित और अजित पवार। - फोटो : सोशल मीडिया।
बीजेपी नेता आशीष शेलार भी साथ नजर आए
दरअसल, कल यानी बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच हुआ था। जिसे  देखने के लिए माधुरी दीक्षित भी पहुंची थी। इस दौरान वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ स्टेडियम में नजर आईं। इतना ही नहीं उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और बीजेपी नेता आशीष शेलार भी मैच का लुत्फ उठाते दिखे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit contest Lok Sabha elections? Speculation intensifies after pictures taken during World Cup match
माधुरी दीक्षित और अजित पवार। - फोटो : सोशल मीडिया।
देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक में भी थीं शामिल
एक मराठी अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को गणेशोत्सव के दौरान मुंबई आए थे, तब उनकी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक हुई थी। इस बैठक में फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इसी के बाद माधुरी दीक्षित नेने को भाजपा के टिकट पर मुंबई की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed