{"_id":"5dbbe19f8ebc3e93a553fbfc","slug":"madhur-bhandarkar-will-use-the-assam-natural-beauty-in-his-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम की खूबसूरती को कैमरों में कैद करेंगे मधुर भंडारकर, फिल्मों में दिखांएगे राज्य की सुंदरता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम की खूबसूरती को कैमरों में कैद करेंगे मधुर भंडारकर, फिल्मों में दिखांएगे राज्य की सुंदरता
Fri, 01 Nov 2019 01:11 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
- फोटो : फाइल
असम खुद में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यही कारण है कि कई मौकों पर फिल्मकार इसे अपने कैमरे में कैद करते रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके मधुर भंडारकर जल्द ही ऐसी फिल्म बना सकते हैं, जिसमें असम की खूबसूरती खुलकर दिखेगी। मधुर भंडारकर ने इसके बाबत असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने फिल्मकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस समय असम में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भी चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक असम सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देकर राज्य का विकास करना चाहती है। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं देने के लिए भी काम चल रहा है। सरकार का प्रयास है कि सभी फिल्म मेकर्स को असम में तभी बुलाया जा सकता है जब उन्हें यहां कम से कम परेशानी हो और शूटिंग के उद्देश्य से ज्यादा जगहों पर भटकना न पड़े। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत फिल्मकारों को सभी जरूरतों की मंजूरी एक जगह से मिल सकेगी। इसके लिए कई शीर्ष फिल्मकारों से सलाह भी ली जा रही है।
विज्ञापन