फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Made in India ‘moon soil’: ISRO gets patent

देश में चांद जैसी मिट्टी बनाने की तकनीक का इसरो को मिला पेटेंट 

Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Made in India ‘moon soil’: ISRO gets patent
इसरो गगनयान - फोटो : social media
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज करा ली है। चंद्रयान-2 अभियान के दौरान इसरो ने देश में ही चांद जैसी मिट्टी बनाई थी। इसी पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान का परीक्षण किया गया था। अब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी को इसका पेटेंट मिल गया है।
विज्ञापन


मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक 18 मई को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इस तकनीक के लिए पेटेंट दिया। अब यह पेटेंट 20 साल तक के लिए मान्य रहेगा। परीक्षण के लिए देश में ही चंद्रमा जैसी मिट्टी बनाने की तकनीक खोजने में इसरो के शोधकर्ता आई वेणुगोपाल, एसए कन्नण, शामराओ, वी चंद्रबाबू ने अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


दरअसल चांद और धरती की सतह बिल्कुल अलग है। इसलिए हमें कृत्तिम मिट्टी बनानी पड़ी जो बिल्कुल चांद की सतह जैसी दिखती। अगर यह मिट्टी हमें अमेरिका से खरीदनी पड़ती तो हमें बहुत महंगी पड़ती क्योंकि हमें 70 टन मिट्टी की जरूरत थी। रूस ने भी हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था।  तमिलनाडु के सालेम में एनॉर्थोसाइट नाम की चट्टानें हैं। यहां की चट्टानों की मिट्टी बिल्कुल चांद की सतह जैसी है। यहीं की मिट्टी लाकर इसरो में चांद की सतह तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed