{"_id":"61c4b3969f2df039b01f4aed","slug":"ludhiana-blast-chief-justice-nv-ramana-expressed-deep-sorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना धमाका: चीफ जस्टिस एनवी रमना ने जताया गहरा दुख, कहा- ऐसी घटनाएं चिंताजनक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लुधियाना धमाका: चीफ जस्टिस एनवी रमना ने जताया गहरा दुख, कहा- ऐसी घटनाएं चिंताजनक
Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
सार
चीफ जस्टिस रमना ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
CJI
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीफ जस्टिस एनवी रमना ने गुरुवार को लुधियाना जिला न्यायालय में हुए विस्फोट पर गहरा दुख जताया। साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर में सुरक्षा की कमी पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की। चीफ जस्टिस ने उम्मीद जताई कि सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर और वहां काम करने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए यथासंभव सुरक्षा मुहैया कराएंगी। उन्होंने कहा कि देश भर में इस तरह की घटनाएं तेजी से हो रही हैं जो एक चिंताजनक ट्रेंड है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रमना ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
धमाके में एक की मौत
लुधियाना की जिला अदालत गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे बम धमाके से दहल उठी। अदालत की दूसरी मंजिल स्थित शौचालय में हुए धमाके में एक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। धमाके की आवाज डेढ़ से दो किलोमीटर तक सुनी गई। आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए। बाथरूम के अंदर की सभी दीवारें तक उड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम व दिल्ली से एनएसजी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
शव की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि बम प्लांट करते हुए उसकी मौत हुई है। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद बम पहले से लगा था। धमाके में घायल संदीप कौर (31) रायकोट, शरणजीत कौर (25) जमालपुर लुधियाना, मनीश कुमार (32) वृंदावन रोड लुधियाना और कृष्ण खन्ना (75) निवासी फेस वन दुगरी को पास के अस्पताल में दाखिल कराया।