फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS speaker Sumitra Mahajan advises Bhagwant Mann to not attend the house until a decision is made

स्पीकर का आदेश, फैसला होने तक संसद से दूर रहें भगवंत मान

Mon, 25 Jul 2016 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
LS speaker Sumitra Mahajan advises Bhagwant Mann to not attend the house until a decision is made
लोकसभा सदस्य भगवंत मान की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। - फोटो : ANI
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पर कड़ा रूख अपनाया है। स्पीकर ने इस मसले पर भगवंत मान से वीडियोग्राफी मामले पर फैसला होने तक संसद न आने को कहा है। 
विज्ञापन


वीडियोग्राफी कर संसद की सुरक्षा से समझौता करने वाले भगवंत मान के मामले की जांच 9 सदस्यों की एक समिति को सौंपा गया है। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पर वीडियोग्राफी कर संसद की सुरक्षा से समझौता करने और शराब पी कर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने जैसे गंभीर आरोपों लगे हैं। इस मामले में सभी दलों ने एकजुट हो कर मान की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन

भगवंत मान ने माफी मांगी

LS speaker Sumitra Mahajan advises Bhagwant Mann to not attend the house until a decision is made
भगवंत मान पर नौ सदस्यीय समिति फैसला लेगी। - फोटो : Getty Images
मामले के तूल पकड़ने के बाद आप सांसद ने माफी मांगते हुए वीडियो को अपने फेसबुक पेज से हटा लिया था, मगर स्पीकर ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा था कि महज माफी मांगने से ही इस मामले का हल संभव नहीं है।

स्पीकर कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक हालांकि सभी दल एकजुट हो कर मान की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि यह विशेषाधिकार और एथिक्स का मामला न हो कर सीधे सीधे सुरक्षा से समझौता का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed