फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LPG Cylinder Price Cut from Delhi to Lucknow know citywise Domestic and Commercial Cylinder Cost Difference

LPG Price Cut: भारत में आज एलपीजी के दामों में कटौती, जानें दिल्ली से लखनऊ तक कितनी कम हुई कीमत

Mon, 01 Dec 2025 07:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 01 Dec 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
LPG Cylinder Price Cut from Delhi to Lucknow know citywise Domestic and Commercial Cylinder Cost Difference
एलपीजी गैस - फोटो : अमर उजाला
भारत में 1 दिसंबर कई बदलावों के साथ आया है। इनमें एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी है। बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इस कटौती के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये पहुंच गई है। दूसरी तरफ कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1694 रुपये से कम होकर 1684 रुपये में मिलेगा। मुंबई में वाणिज्यिक सिलेंडर की यही कीमत  1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1750 रुपये से कम होकर 1739.50 रुपये हो गई। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के दाम 1 दिसंबर को भी नहीं बदले गए। इसके चलते 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये ही है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, करगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये है।

गौरतलब है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत पिछले महीने भी 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही। अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी विनिमय दर की औसत कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed