फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   love to see rare things then visit online exhibition of indian museum of kolkata

दुर्लभ वस्तुओं को देखने का हो शौक तो देखें भारतीय संग्रहालय कोलकाता की ऑनलाइन प्रदर्शनी

Sun, 02 Sep 2018 02:24 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sun, 02 Sep 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
love to see rare things then visit online exhibition of indian museum of kolkata
कोलकाता संग्रहालय

विज्ञापन


कोलकाता के भारतीय संग्रहालय ने दुर्लभ वस्तुओं की ऑनलाइन प्रदर्शनी शुरू की है। दर्शकों को इस प्रदर्शनी में मुगल बादशाह शाहजहां की पन्ना जड़ित अंगूठी भी देखने का मौका मिलेगा। 

संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम एशिया के सबसे पुराने और बड़े संग्रहालयों में से एक इस संग्रहालय की कला वर्ग के 14,383 वस्तुओं में छह फीसदी को ऑनलाइन देखने के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ पुरातात्विक और नृवैज्ञानिक वस्तुओं को भी ऑनलाइन प्रदर्शनी में जगह दी गई है। 
विज्ञापन



प्रदर्शनी में महात्मा बुद्ध की एक मंजूषा को भी रखा गया है, जिस पर कुछ उकेरा हुआ है। यह ऑनलाइन प्रदर्शनी 31 अगस्त को शुरू हुई थी। आप भी ऑनलाइन इस प्रदर्शनी को घर बैठे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed