{"_id":"5efbfbc08ebc3e42c50a7aac","slug":"lopinavir-and-ritonavir-drug-effect-not-found-in-coronavirus-infected-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों में नहीं मिला लोपिनवीर-रितोनवीर दवा का असर: शोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संक्रमितों में नहीं मिला लोपिनवीर-रितोनवीर दवा का असर: शोध
Wed, 01 Jul 2020 08:28 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआईवी संक्रमण में इस्तेमाल लोपिनवीर-रितोनवीर दवा का कोरोना मरीजों में कोई असर नहीं दिखाई दिया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लंबे अध्ययन के बाद इसकी पुष्टि की है। ब्रिटेन के 176 अस्पतालों में भर्ती 11,800 मरीजों पर कुछ दवाओं के परीक्षण किए गए थे, जिनमें लोपिनवीर-रितोनवीर दवा भी शामिल है।
विज्ञापन
इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है, जिन देशों में कोविड मरीजों को ये दवाएं दी जा रही हैं, उन्हें कोविड उपचार प्रबंधन में बदलाव करना चाहिए। अध्ययन के अनुसार, 1596 मरीजों को यह दवा दी गई। दवा देने से पहले इनमें चार फीसदी मरीजों को वेंटिलेटर देना जरूरी था और 70 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत थी।
विज्ञापन
जबकि 26 फीसदी मरीजों में किसी भी प्रकार की सांस संबंधी परेशानी नहीं थी। परीक्षण के दौरान मरीजों पर दवाओं का असर दिखाई नहीं दिया। सामान्य तौर पर यह दवा एंटीवायरल के रुप में जानी जाती है। एचआईवी उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। भारत में ज्यादातर इस दवा का निर्माण होने के बाद निर्यात किया जाता है। फरवरी में आईसीएमआर ने कोविड मरीजों के उपचार में इस दवा को शामिल करने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन