{"_id":"5ac7871c4f1c1bd1618b5f2c","slug":"lookout-notice-against-icici-bank-ceo-chanda-kochhar-and-videocon-owner-venugopal-dhut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर और उनके पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर और उनके पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत समेत तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि चंदा कोचर के पति दीपक और वीडियोकॉन के मालिक धूत ने 2008 में 50-50 पार्टनरशिप में न्यूपावर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (एनआरपीएल) की स्थापना की थी, लेकिन धूत ने एक महीने बाद ही कंपनी के निदेशक के रूप में त्यागपत्र दे दिया और इसमें अपने शेयर दीपक के नाम ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद 2010 में धूत के स्वामित्व वाली सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने एनआरपीएल को 64 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। इसके बदले में न्यूपावर के शेयर सुप्रीम एनर्जी के नाम ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
सुप्रीम एनर्जी मार्च, 2010 तक न्यूपावर में 94.99 फीसदी की हिस्सेदार हो गई। बाकी 4.99 फीसदी शेयर दीपक के पास रहे। वर्ष 2010 से 2013 के बीच सुप्रीम एनर्जी की पूरी शेयरधारिता पहले महेश पुंगलिया को और फिर बाद में उनसे दीपक के स्वामित्व वाले एक ट्रस्ट को नौ लाख रुपये में ट्रांसफर कर दी गई।
इसी दौरान 2012 में विडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया गया था। इसमें से 2849 करोड़ रुपये अब भी बकाया है और इस लोन एकाउंट को अब एनपीए यानी डूबा हुआ ऋण घोषित किया जा चुका है।
क्या है लुकआउट नोटिस
किसी संदिग्ध व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए जांच एजेंसी द्वारा एयरपोर्ट इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को लुकआउट नोटिस भेजा जाता है।