{"_id":"5c6d460cbdec2273ab607a79","slug":"looking-for-partners-to-manufacture-planes-in-the-country-suresh-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानों के विनिर्माण के लिए देश में ही साझेदारों की तलाश : सुरेश प्रभु","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विमानों के विनिर्माण के लिए देश में ही साझेदारों की तलाश : सुरेश प्रभु
Wed, 20 Feb 2019 06:06 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, बंगलुरू
भाषा, बंगलुरू
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
सुरेश प्रभु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि देश में विमानन बाजार तेजी से बढ़ना शुरू हो चुका है। ऐसे में देश स्थानीय स्तर पर ही विमानों के विनिर्माण के लिए साझेदारी के लिए उत्सुक है। द्विवार्षिक ‘एयरो इंडिया शो’ के उद्घाटन पर यहां निवेशकों से रूबरू होते हुए प्रभु ने कहा कि भारत का विमानन बाजार अब तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक हमारे पास सीमित हवाई अड्डे और सीमित हवाई संपर्क था। लेकिन अब हमारे पास ज्यादा हवाई अड्डे हैं जिनकी संख्या 103 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगले 15 साल में हम 65 अरब डॉलर के निवेश के साथ 100 और हवाई अड्डे विकसित करेंगे। विमानन मंत्रालय के क्षेत्र को लेकर समग्र रणनीति की चर्चा करते हुए प्रभु ने कहा कि मंत्रालय ने ‘दृष्टिकोण 2040’ पेश किया है और इसे पूरा करने के लिए देश को 2,300 विमानों की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम भारत में विमानों के विनिर्माण के लिए साझेदारी करने के इच्छुक हैं। इसे पूरा करने के लिए हम एक कार्रवाई योजना, दृष्टि और रूपरेखा ला रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने एक हवाई मालवहन नीति पेश की है।
विज्ञापन