फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   long tunnel found in Bengal, may date back 17th Century, found excavation of land construction

पश्चिम बंगाल: मकान निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई में मिली सदियों पुरानी सुरंग

Tue, 11 Feb 2020 10:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Feb 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
long tunnel found in Bengal, may date back 17th Century, found excavation of land construction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले में एक मकान के निर्माण के दौरान जमीन की खुदाई करते समय सदियों पुरानी सुरंग मिली है। सुरंग की ऊंचाई दस फीट और चौड़ाई चार फुट है। इतिहासकार इसे 200-300 साल पुरानी सुरंग बता रहे हैं। जिला अधिकारी ने बताया कि भटार ब्लॉक के महता गांव में शनिवार को जियारुल मलिक की जमीन पर मकान की नींव रखते समय सदियों पुरानी सुरंग का पता चला जिसके मुंह की ऊंचाई सात फुट और चौड़ाई चार फुट है।

विज्ञापन


जिला के इंस्पेक्टर प्रणब कुमार बनर्जी ने बताया कि गांव के स्थायी निवासी जियारुल मलिक ने अपना मकान बनाने के लिए यह जमीन खरीदी थी। मकान की नींव रखने के लिए जब खुदाई हुई तो जमीन का एक हिस्सा अंदर घुस गया।
विज्ञापन


इस मामले को तुरंत ही जिलाधिकारियों और पुरातत्व विभाग और पुलिस को बताया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग के वहां पहुंचने से पहले ही सुरंग की कुछ तस्वीरें उनको दी गई।। तस्वीरों के आधार पर विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह सुरंग 200-300 साल पुरानी लगती है और पूरी जांच के पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहासकार सरबजीत यश ने बताया कि यह सुरंग संभवत: 250-300 साल पुरानी है और इसके कुछ हिस्से जैन वास्तुकला से मेल खाते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुरंग किसी शाही परिवार की हो सकती है, जिसका निर्माण ब्रितानी शासन के दौरान किया गया होगा।


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और पुलिस की एक टुकड़ी को वहां तैनात किया गया है क्योंकि महता गांव में सुरंग को देखने के लिए जिले भर से लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed