फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Election 2019: BJP releases list of candidates for four parliamentary constituencies

भाजपा ने लोकसभा की चार और सीटों पर अपने उम्मीदवारों का किया एलान

Tue, 26 Mar 2019 02:18 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019: BJP releases list of candidates for four parliamentary constituencies
BJP Logo

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। जिसमें एक प्रत्याशी असम, कर्नाटक की दो और उत्तर प्रदेश की एक सीट शामिल है। साथ ही भाजपा द्वारा ओडिशा में एक विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


असम की नवगांव लोकसभा सीट से भाजपा ने रूपक शर्मा को टिकट दिया है। वहीं कर्नाटक के बंगलुरु देहात से अश्वत नारायण तो बंगलुरु दक्षिण से तेजश्वी सुर्या को मैदार में उतारा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की हाथरस सीट से राजवीर सिंह बाल्मिकी को मौका दिया है। ओडिशा की जिस विधानसभा सीट से भाजपा ने नाम तय किया है वो बीजेपुर है और यहां से प्रत्याशी हैं सनत गडसिया। 
विज्ञापन

 


इससे पहले भाजपा ने पहले और दूसरे चरण की 16 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण समेत प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के सामाजिक  समीकरण को साधने के लिए पिछड़े, अति पिछड़े और दलित नेताओं को भी सूची में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed