फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta raids places of 5 government officials in disproportionate assets case Karnataka

Karnataka: लोकायुक्त ने पांच सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 11:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

लोकायुक्त की टीम ने हासन, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग और बंगलूरू में पांच अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनकी संपत्ति की जांच शुरू की। आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से कई गुना ज्यादा अवैध संपत्ति जमा की है।

विज्ञापन
Lokayukta raids places of 5 government officials in disproportionate assets case Karnataka
कर्नाटक लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को पांच सरकारी अधिकारियों के खिलाफ संपत्ति जांच के लिए कई जगह छापेमारी की। इन अधिकारियों पर अपनी कमाई से बहुत ज्यादा और गैरकानूनी तरीके से संपत्ति जमा करने का आरोप है। टीम ने छापे हासन, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग और बंगलूरू के अलग-अलग इलाकों में मारे।

विज्ञापन

इन अधिकारियों का नाम सूची में शामिल
अब बात अगर लोकायुक्त की छापेमारी की सूची में सामिल अधिकारियों की करें तो। इसमें हासन में एनएचएआई विभाग में कार्यकारी अभियंता जयन्ना आर, चिक्काबल्लापुर के ग्रामीण पेयजल और स्वच्छता विभाग में जूनियर इंजीनियर अंजनैया मूर्ति एम, चित्रदुर्ग के हिरियूर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेंकटेश, बंगलूरू के बीबीएमपी दशरहली उप-प्रभाग के राजस्व अधिकारी एन वेंकटेश और बंगलूरू के बीडीए मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक बागवानी निदेशक के ओम प्रकाश का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: बिहार एसआईआर मामले पर 12-13 अगस्त को सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को 8 अगस्त तक देना है जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी वेंकटेश के बंगले पर भी हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त की टीम ने बंगलूरू में बीबीएमपी के राजस्व अधिकारी वेंकटेश के एक बड़े और आलीशान बंगले की भी जांच की। अधिकारियों का मानना है कि इन अधिकारियों की संपत्ति उनकी आधिकारिक आय से कहीं ज्यादा है, इसलिए उनकी कमाई और खर्चों की जांच जरूरी है। गौरतलब है कि लोकायुक्त की तरफ से की गई कार्रवाई का मकसद भ्रष्टाचार को रोकना और सरकारी अधिकारियों को जवाबदेह बनाना बताया गया है। जांच अभी जारी है और आगे और जानकारी मिलने पर प्रशासन कदम उठाएगा।


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: तमिलनाडु में पुलिस ने किशोर को गोली मारी, अधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed