फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok shabha speaker changed parliament canteen chairs and decoration

लोकसभा अध्यक्ष ने ली रुचि, बदलेगी संसदों के कैंटीन की साज-सज्जा

Mon, 22 Jul 2019 10:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
lok shabha speaker changed parliament canteen chairs and decoration
लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिड़ला - फोटो : PTI

अमर उजाला की खबर ने अपना असर दिखाया। सांसद की पीड़ा को लोकसभा सचिवालय ने महसूस किया और रविवार 21 जुलाई को ही सांसदों वीवीआईपी कैंटीन हॉल की कुर्सियों को बदल दिया गया। भारी भरकम कुर्सियों के स्थान पर अच्छी, हल्की और सुविधाजनक कुर्सियां सचिवालय के संयुक्त सचिव के मार्गदर्शन में लगाई गई। सूत्र बताते हैं कि खबर को संज्ञान में लेकर पहल हुई है। जल्द ही कैंटीन का रंग-रोगन, पर्दा, साज-सज्जा और वॉश रूम आदि को भी दुरुस्त करने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी चाहते हैं कि देश के कोने-कोने से आने वाले जन प्रतिनिधियों को सम्मानजनक संसदीय गरिमा के अनुरुप वातावरण दिया जाए। वीवीआईपी कैंटीन को पहले जैसा शानदार लुक मिले। लोकसभा सचिवालय के अधिकारी अब इसको लेकर काफी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कैंटीन को देखने, उसे नए तरीके से तैयार करने, बैठने के स्थान, पर्दे, रंग-रोगन समेत अन्य के लिए निर्देश जारी हो रहे हैं। कैंटीन के फ्लोर पर दो महीने पहले हुई वुडिंग फ्लोरिंग भी ठीक होगी और सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। समझा जा रहा है कि दो संसद का मौजूदा सत्र दो अगस्त तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसलिए दो अगस्त के बाद ही पीडब्ल्यूडी की देख रेख में मरम्मत फिर से शुरू होगी। ताकि सांसद के अगले सत्र से पहले कैंटीन को अच्छा स्वरुप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed