फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker told the functioning of the session was unprecedented and say for paperless action

ओम बिरला ने सत्र के कामकाज को बताया अभूतपूर्व, पेपरलेस कार्यवाही की पहल पर दिया जोर

Sat, 10 Aug 2019 05:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 10 Aug 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker told the functioning of the session was unprecedented and say for paperless action
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला - फोटो : ANI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसी सप्ताह सम्पन्न सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र को कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व बताया और कहा कि अगले सत्र से संसद की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने की दिशा में पहल की जायेगी जिससे करोड़ों रुपये की बचत होगी।

विज्ञापन


सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के समापण के बाद बिरला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस सत्र में देश की जनता ने देखा कि किस प्रकार से सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के चली। सभी पक्षों ने अपने विचार रखे, चर्चा में हिस्सा लिया, जनता के विषयों को उठाया, विधेयक पर चर्चा की, गैर सरकारी कार्यों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जनता में जन प्रतिनिधियों के प्रति सकारात्मक धारणा बनी। इसमें सभी दलों का सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक यह सत्र कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व रहा। 1952 में पहले सत्र में 32 विधेयक पेश हुए और उसमें 27 विधेयक पारित हुए । वहीं, 17 जून से छह अगस्त तक चले इस सत्र में कुल 37 बैठकें हुईं और करीब 280 घंटे तक कार्यवाही चली। इस सत्र में कुल 33 सरकारी विधेयक विचार के लिए पेश किए गए और 36 विधेयक पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन ने 72 घंटे अधिक काम किया और अगर इस पर विचार करें तब 12 दिन अधिक संसद चली। बिरला ने कहा कि उनका प्रयास सदन में कामकाज को पेपरलेस बनाने का है। अगले सत्र तक 80 प्रतिशत सदस्यों ने सहमति दी है कि संसद को पेपरलेस बनाने में सहयोग देंगे । इस दिशा में बात चल रही है, हमारा प्रयास होगा कि शत प्रतिशत कामकज को पेपरलेस बनाया जाए ।

स्पीकर ने कहा कि इससे करोड़ों रूपये बचाये जा सकेंगे। इसके साथ ही कागजी कार्यवाही में कई बार सांसदों को डाक देर से पहुंचने की बात भी सामने आई थी जिससे उन्हें विधेयकों का अध्ययन करने में समस्या आती थी। पेपरलेस होने से इलेक्ट्रानिक माध्यम से सदस्यों को सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।


उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि हर सांसद को इलेक्ट्रानिक उपकरण के लिये राशि दी जाती है। हम सभी सांसदों से संवाद के जरिये पेपरलेस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed