फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टिंग ऑपरेशन: लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति को दिए जांच के आदेश

Wed, 16 Mar 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker refers issue of alleged bribery involving TMC MPs to Ethics Committee
स्टिंग ऑपरेशन के जाल में फंसे है टीएमसी सांसद

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तृणमूल कांग्रेस के उन सभी सांसदों का मामला सदन की आचार समिति को भेज दिया है जिन्हें स्टिंग ऑपरेशन घूस लेते दिखाया गया है।  इस स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसदों समेत कुल 11 नेताओं को घूस लेते दिखाया गया है। ये स्टिंग ऑपरेशन 'नारद न्यूज' ने किया था। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सांसदों समेत कौन हैं वो 11 नेता।

मुकुल रॉय का नाम शारदा घोटाले में भी आया था

Lok Sabha Speaker refers issue of alleged bribery involving TMC MPs to Ethics Committee
पूर्व रेलमंत्री मुकुल राय - फोटो : Getty Images

1. मुकुल रॉय
स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते हुए पकड़े गए नेताओं में जो सबसे बड़ा नाम सामने आया है वो पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मुकुल का कद दूसरे नंबर के नेता का था लेकिन शारदा घोटाले में नाम आने और सीबीआई की जांच घेरे में आने के बाद रॉय का दबदबा थोड़ा कम हो गया।

ममता सरकार में अच्छी पैठ

Lok Sabha Speaker refers issue of alleged bribery involving TMC MPs to Ethics Committee
सुब्रत मुखर्जी - फोटो : Facebook

2. सुब्रत मुखर्जी
पश्चिम बंगाल के एक और कद्दावर नेता और ममता सरकार में अच्छी पैठ रखने वाले सुब्रत मुखर्जी भी स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए हैं। कोलकाता के बल्लीगुंगे विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुब्रत पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमद पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं

Lok Sabha Speaker refers issue of alleged bribery involving TMC MPs to Ethics Committee
सुल्तान अहमद - फोटो : PTI

3. सुल्तान अहमद
एक और कद्दावर नेता सुल्तान अहमद भी स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद अहमद पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं। इसके अलावा सुल्तान राज्य अल्पसंख्यक विकास वित्त निगम के और मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष भी हैं। वह कई अल्पसंख्यक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

सौगात रिटायर्ड भौतिकी अध्यापक भी हैं

Lok Sabha Speaker refers issue of alleged bribery involving TMC MPs to Ethics Committee
सौगत रॉय - फोटो : Getty Images
4. सौगत रॉय
पू्र्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सौगत रॉय पार्टी के उन बड़े चेहरों में शुमार हैं जिनकी पहचान के लिए उनका नाम ही काफी है। कानून की पढ़ाई करने वाले सौगात रिटायर्ड भौतिकी अध्यापक भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed